जानें PCOS, PCOD में ज्यादा खतरनाक कौन-सी  बीमारी होती हैं 

पीसीओडी (PCOD) एक सामान्य हार्मोनल डिसऑर्डर है, जबकि पीसीओएस (PCOS) एक गंभीर मेटाबॉलिक और हार्मोनल समस्या है।

PCOD में अंडाशय में छोटे सिस्ट बनते हैं, लेकिन PCOS में हार्मोनल असंतुलन अधिक गंभीर होता है और यह पूरे शरीर को प्रभावित करता है।  

PCOD वाली महिलाएं अक्सर दवाओं के बिना भी गर्भधारण कर सकती हैं, जबकि PCOS वाली महिलाओं को प्रजनन समस्याएं अधिक होती हैं। 

PCOS से इंसुलिन रेजिस्टेंस, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है, जबकि PCOD में ऐसा नहीं होता।  

PCOS वाली महिलाओं में मोटापा, चेहरे पर अनचाहे बाल (हिर्सुटिज्म) और मुंहासे जैसे लक्षण अधिक गंभीर होते हैं।

PCOD को अक्सर डाइट और एक्सरसाइज से कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन PCOS के लिए दवाओं और लंबे इलाज की जरूरत पड़ती है।  

PCOS से एंडोमेट्रियल कैंसर (गर्भाशय कैंसर) का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि मासिक धर्म लंबे समय तक अनियमित रहता है।  

PCOD मे  मासिक धर्म देरी से होता है, लेकिन PCOS में कई महीनों तक पीरियड्स न आना आम है।